फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बांध से पानी छूटने के पांच दिन बाद भी छानी ब्रांच सूखी

विज्ञापन
फोटो 29 एचएएमपी 04- सूखी पड़ी छानी ब्रांच की नहर। संवाद
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। नहरों की सफाई के बाद 24 नवंबर को मौदहा बांध से पानी छोड़ा गया था लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी छानी ब्रांच सूखी पड़ी है। मुख्य नहर में पानी न आने से किसान फसलों की सिंचाई से वंचित हैं।
विज्ञापन


छानी ब्रांच 33.600 किलोमीटर लंबी है और इससे 47 माइनर पोषित हैं। ब्रांच में पानी न पहुंचने से सिंचाई का पूरा सिस्टम प्रभावित हो रहा है। इस क्षेत्र के लगभग सभी किसान अपने खेतों का पलेवा निजी नलकूपों से कर चुके हैं। कई किसानों की फसलें खड़ी हैं और उन्हें अब पहले पानी की जरूरत है लेकिन नहर में पानी न आने से सिंचाई की समस्या खड़ी हो गई है।
किसानों का कहना है कि विभाग के अधिकारियों को कृषि की जानकारी नहीं है। उन्हें पता ही नहीं है कि किस फसल के लिए कब पलेवा होता है और कब-कब फसल को पानी की जरूरत होती है। इसी वजह से नवंबर तक नहरों की सफाई का काम चलता रहता है।
विज्ञापन



-


किसान राजकुमार पाठक ने बताया कि उन्होंने निजी नलकूप से पलेवा किया है। उनका कहना है कि विभागीय अधिकारियों को शायद इस बात की जानकारी नहीं है कि पलेवा के लिए कब पानी छोड़ना चाहिए।



बिवांर के किसान अवध बिहारी का कहना है कि नहरों में पानी न आने से मजबूरन नलकूप से पलेवा करना पड़ा है। अभी तक नहर में पानी नहीं आया है जिससे फसलों की सिंचाई भी नलकूप से ही करनी पड़ेगी। इससे लागत बहुत अधिक आ जाती है।



शुरुआत में अधिक पानी नहीं छोड़ा जा सकता। अभी 80 सेंटीमीटर पानी छोड़ा गया है और धीरे-धीरे इसे बढ़ाया जाएगा। -अभिषेक सक्सेना, अभियंता, छानी ब्रांच

फोटो 29 एचएएमपी 04- सूखी पड़ी छानी ब्रांच की नहर। संवाद

फोटो 29 एचएएमपी 04- सूखी पड़ी छानी ब्रांच की नहर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें