फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में पहुंची टीम, घर-घर जाकर की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। नगर के साथ गांवों में भी कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। ब्लॉक के गांव पेढ़ाता में जांच के बाद 45 वर्षीय महिला और 16 वर्षीय किशोर के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शनिवार को सीएचसी की टीम ने गांव पहुंच कर घर-घर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। साथ ही उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन

इस दौरान जिन लोगों मेें भी कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले उनकी डॉ. सर्वेश, कुलदीप यादव और नवचेतन अवस्थी ने एंटीजन जांच की और आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रवीण दीक्षित ने बताया कि सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी हर दिन दो गांवों में घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर एंटीजन और आरटीपीसीआर टेस्ट भी कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें