संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जनपद में अब डेंगू का कहर दिखने लगा है। गुरुवार को स्वास्थ्य कर्मी भी डेंगू की चपेट में आ गया है। आए दिन लोगों की बुखार में जान भी जा रही है। इसके बाद भी स्वास्थ्य महकमा अभी डेंगू का कहर नहीं मान रहा है।
शाहाबाद सीएचसी पर तैनात विनीत वर्मा को कई दिनों से बुखार आ रहा है। बुधवार उन्होंने किट से जांच करवाई तो, उसमें डेंगू की पुष्टि हो गई। इसके बाद उनका इलाज शुरू हो गया है। बताया गया विनीत की पुत्री को भी किट की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। पुत्री का इलाज होने के बाद ठीक हो गई है।
जिले में डेंगू के कहर से लोग परेशान है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग डेंगू प्रति सजग नहीं है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रवीण दीक्षित ने बताया विनीत को वायरल बुखार होने की सूचना है। किट में डेंगू की पुष्टि है तो, फिर एलाइजा से भी जांच की जाएगी।
-
इस तरह से हुई सैंपलिंग
मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को 191 मलेलिया के सैंंपल लिए गए, वहीं डेंगू के 137 सैंपल जांच के लिए गए है। देर रात तक अभी जांच रिपोर्ट नही आ सकी थी।
-
मेडिकल कॉलेज में बुखार से बुजुर्ग की मौत
हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र के भीठी नेवादा निवासी तौले (60) को कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया गया। इलाज के दौरान तौले की गुरुवार को मौत हो गई। इसस परिजनों में मातम पसर गया। तौले के एक पुत्र जितेंद्र व पांच पुत्री है।