फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडीला सीएचसी में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। सीएचसी अधीक्षक की पहल पर मंगलवार को एचसीएल फाउंडेशन के अधिकारियों व इंजीनियरों ने सीएचसी पहुंच कर ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की संभावनाएं टटोली। टीम ने सीएचसी प्रबंधन द्वारा प्लांट के लिए उपलब्ध कराई गई भूमि का निरीक्षण किया। इसके बाद प्लांट लगाए जाने की संस्तुति दे दी है।
विज्ञापन

हाल में तेजी से कोरोना संक्रमण के फैलने व इस दौरान ऑक्सीजन की किल्लत पैदा हो गई है। रोगियों की सुविधा के दृष्टिगत सीएचसी अधीक्षक डॉ. मसूद आलम ने एचसीएल फाउंडेशन के अधिकारियों को सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लगाने में सहयोग देने का प्रस्ताव भेजा था।
प्रस्ताव के तहत मंगलवार को एचसीएल कंपनी के अधिकारियों व इंजीनियरों ने सीएचसी का निरीक्षण किया। टीम ने सीएचसी की ओर से परिसर में प्लांट लगाने के लिए उपलब्ध कराई गई भूमि का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके बाद अधिकारियों व इंजीनियरों ने प्लांट लगाने की संस्तुति कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि सीएचसी में दो महीनों के अंदर प्लांट लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि प्लांट के माध्यम से इमरजेंसी वार्ड, ऑपरेशन थ्रियेटर, लेबर रूम व नवजात वार्ड को ऑक्सीजन सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें