फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में जा घुसी कार, बीटेक के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटागोकुल। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर बेहटागोकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। कार सवार बीटेक के छात्र की मौत हो गई। कार चला रहा उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नबीपुरवा निवासी गोपाल (18) लखनऊ में एक प्रतिष्ठित महाविद्यालय में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। रविवार सुबह वह शहर कोतवाली क्षेत्र के हरीपुरवा निवासी दोस्त अनूप उर्फ राघव (19) के साथ कार से फोटो शूट कराने के लिए निकला था।
हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर बेहटागोकुल के निकट सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार पीछे से घुस गई। गोपाल की मौत हो गई, जबकि अनूप चुटहिल हो गया। उसे सीएचसी टोडरपुर भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोपाल आठ भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन

फोटो शूट का था शौक, कार में भी मिला कैमरा
गोपाल पढ़ाई लिखाई में होनहार था। उसे फोटो शूट करने और शूट कराने का शौक था। साथ ही वह अलग-अलग वीडियो बनाकर यू ट्यूब पर भी अपलोड करता था। रविवार को भी वह फोटो शूट करने के लिए जा रहा था। रास्ते में ही हादसा हो गया। पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त कजार से महंगा कैमरा भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें