फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले मौसम में बढ़ी मरीजों की भीड़

Tue, 12 Jul 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरदोई। जिला अस्पताल की ओपीडी में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को यहां सात डायरिया रोगियों को भर्ती किया गया। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 13 सौ रोगी पहुंचे थे, तो मंगलवार को संख्या बढ़कर 1410 पहुंच गई। नए मरीजोें में डायरिया के रोगी अधिक रहे।
विज्ञापन


सीएमएस आरके मिश्रा ने बताया कि डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में डायरिया के रोगियों के  इलाज के लिए दवाओं का पर्याप्त स्टाक है। मंगलवार को भी डायरिया की चपेट में आए सात मरीजों को भर्ती किया गया है।

इनमें रूबी (25) पुत्री मोहम्मद वली, मुन्नी (60) पत्नी बख्तियार, बेबी सहनाज (30) पत्नी जाफर खां, उपासना (8) पुत्री अर्जुन, राज (10) पुत्र अर्जुन, अभिषेक (17) पुत्र राजीव और संतोषी (40) पुत्र श्यामा चरण को परिजनों ने भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें