फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चालान पर चालान मगर चालक सुधरने का नहीं ले रहे नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर भले ही कितने भी चालान कर दो, लेकिन वह सुधरने वाले नहीं हैं। जिले में तमाम वाहन चालक हैं, जिन पर एक दो नहीं बल्कि 20 से अधिक चालान हो चुके हैं। इसके बावजूद वाहन चालकों ने न तो जुर्माना अदा किया है और न ही नियमों का पालन। ऐसे में अब यातायात विभाग ने ऐसे वाहनों की सूची भेज कर आरटीओ विभाग से उनकी आरसी निरस्त करने की अपील की है।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा को लेकर चलाई जा रही मुहिम भी हालात बदलने में नाकाम साबित हो रही है। नवंबर में तो पूरा माह लोगों को जागरुकता का पाठ पढ़ाने में निकल गया। इसके बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं। नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि उनके वाहन के एक दो नहीं बल्कि जितने भी चालान काट दो वह सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।
लोग यह जानते हैं कि उनकी छोटी सी लापरवाही जान पर भारी पड़ जाती है। इसके बावजूद लोग न तो हेलमेट लगाकर चलते हैं और न ही वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना बंद करते हैं। नवंबर माह तक ऐसे तमाम लोग हैं, जिनके वाहन पर एक तो नहीं बल्कि 20 से अधिक चालान हो चुके हैं। यातायात विभाग में ऐसे करीब 38 वाहन चिह्नित किए गए हैं। इन सभी पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये जुर्माना बकाया है। यातायात प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि ऐसे वाहनों की आरसी निलंबित कराने के लिए एआरटीओ विभाग में सूची भेज दी गई।
विज्ञापन


चालानों का यह है आंकड़ा
हरदोई। यातायात विभाग ने 20 चालान वाले करीब चार वाहन चिह्नित किए हैं। इसी प्रकार 21 चालान वाले 10 वाहन, 22 चालान वाले छह वाहन, 23 चालान वाले भी छह वाहन, 25 चालान वाले पांच वाहन, 26 चालान के तीन वाहन चिंह्नित हैं। जबकि 29, 30, 31 और 32 चालान वाले एक-एक वाहन चिंह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें