फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: क्रय विक्रय सहकारी समिति संडीला के सभापति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। संत कृपाल नगर आश्रम में घुसकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में क्रय विक्रय सहकारी समिति के सभापति और उनके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभापति के पास से लाइसेंसी माउजर और आठ कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

संडीला में संत कृपाल नगर आश्रम है। आश्रम की संचालक स्वर्णलता गुप्ता ने बताया कि बुधवार देर रात आश्रम के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें फोन किया। सुरक्षा कर्मी अनुज कुमार और ओमकार सिंह ने बताया कि आश्रम गेट पर कोई शख्स शस्त्र लेकर आया है। जान से मारने की धमकी देकर गाली-गलौज कर रहा है। स्वर्णलता जब वह गेट पर पहुंचीं तो देखा कि कासिमपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर जरहा निवासी अमित सिंह नशे की हालत में मौजूद हैं। उसके साथ दो और लोग भी थे।
कुछ देर बाद अमित का भतीजा अश्वनी सिंह भी आ गया। अश्वनी ने आश्रम की एक दुकान पर कब्जा कर रखा है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन

सीओ संडीला सतेंद्र सिंह ने बताया कि अमित क्रय विक्रय सहकारी समिति संडीला का सभापति हैं। उसके साथ अतरौली थाना क्षेत्र के देवपरी निवासी रोहित और भुलभुला निवासी सूरज भदौरिया भी थे। तीनों को गिरफ्तार किया गया है। अमित के पास से लाइसेंसी माउजर और आठ कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें