फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूछ की लड़ाई में हुई अरविंद की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम रावतपुरवा में रुतबे के खातिर भतीजों ने चाचा की लाठी-डंडों से पीट दिया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मारपीट की घटना को गैर इरादतन हत्या में तरमीम कर दिया है। वारदात के वक्त मौजूद आरोपियों के पिता व एक भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम रावतपुरवा निवासी अरविंद कुमार (45) खेती करते थे। सोमवार रात वह अपने घर के बाहर बैठेे थे। इसी दौरान अरविंद के भतीजे आनंद, अजीत, संजय और ऋषिपाल पुत्रगण भगवानदीन वहां आए। अरविंद को रुतबे में लेने के लिए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर अरविंद को लाठी-डंडों से पीट दिया और भाग गए। अरविंद के दूसरे भाई रामकुमार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए सीएचसी शाहाबाद भेज दिया और रामकुमार की तहरीर पर चारों के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंगलवार को सीएचसी शाहाबाद में अरविंद की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मझिला थानाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पहले से चारों के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में गैर इरादतन हत्या की धाराएं बढ़ा दी गई हैं। घटना के दौरान मौजूद आरोपियों के पिता और एक भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अरविंद और उसके तीन भाई एक साथ रहते हैं, जबकि एक भाई भगवानदीन अपने परिवार के साथ अलग रहता है। भगवानदीन के आठ पुत्र हैं और यह लोग अकारण ही अरविंद व उसके भाइयों पर दबाव बनाने की कोशिश करते थे, लेकिन अरविंद इसका डटकर मुकाबला करता था। रुतबे की लड़ाई में ही मारपीट हुई और अरविंद की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें