फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकमिंग मशीन जली, 10 घंटे ठप रहा उपकेंद्र

विज्ञापन
फोटो-09- कोयलबाग उपकेंद्र में खराब हुई इनकमिंग मशीन की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। बारिश के दौरान मंगलवार रात एक बजे शहर के कोयल बाग कालोनी उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन जल गई। इसके कारण उपकेंद्र से जुड़े कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मशीन की मरम्मत के बाद बुधवार सुबह बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। 10 घंटे आपूर्ति बंद रहने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

शहर में कोयल बाग कालोनी स्थित उपकेंद्र से कैनाल रोड, कोयलबाग कालोनी, सिनेमा चौराहा, अस्पताल रोड व नघेटा रोड समेत कई प्रमुख मोहल्लों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। उपकेंद्र से लगभग पांच हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। मंगलवार देर रात बारिश के दौरान एक बजे उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन जलने से इससे जुड़े मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। उपकेंद्र ठप होने की जानकारी पर जेई सौरभ अवस्थी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और इनकमिंग मशीन की मरम्मत शुरू कराई। बारिश के कारण मरम्मत का काम काफी देर तक प्रभावित रहा। बुधवार सुबह लगभग 11:15 बजे तक मशीन की मरम्मत हो पाई। बिजली आने पर लोगों को राहत मिली।
लोग बोले, रात जागकर काटी
अस्पताल चौराहा निवासी योगेश्वर पांडेय ने बताया कि रात में मौसम खराब हो गया। तेज हवा चली और बारिश हुई। इसी दौरान लाइट चली गई। 10 घंटे बाद बमुश्किल आपूर्ति बहाल हुई। गर्मी में लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

मोहल्ला चीर पुरवा निवासी नीरज ने बताया कि बारिश बंद होने पर उमस बढ़ने से लोग परेशान रहे। आपूर्ति पूरी रात नहीं बहाल हो सकी, जिसके चलते पूरी रात जागकर काटनी पड़ी।
सिनेमा चौराहा निवासी योगेश सिंह ने बताया कि कई घंटे इंतजार के बाद भी बिजली नहीं आई तो उपकेंद्र से संपर्क किया गया, लेकिन कर्मचारियों ने सही जानकारी नहीं दी। सुबह पानी जुटाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ी।
बहरा सौदागर पूर्वी निवासी राधेश्याम ने बताया कि बिजली न आने से लोगों के लिए जरूरत का पानी तक जुटाना मुश्किल हो गया। 10 घंटे तक शहर के बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति न बहाल होना बड़ी समस्या है।

फोटो-10- योगेश्वर पांडेय। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-11- नीरज। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-12- योगेश सिंह। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-13- राधेश्याम। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें