संडीला। सेना की अग्निपथ योजना का सोमवार को कस्बे के कांग्रेसियों ने विरोध किया। कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम से युवा हताश हैं।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नसीम वारसी ने कहा कि केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना लाकर युवाओं और सेना का अपमान किया। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के सपनों पर सरकार ने पानी फेर दिया। नवरत्न द्विवेदी, ओमप्रकाश मिश्रा, मनोज कुमार यादव, इस्साक अली, मो. इश्तियाक, फैज अली और रामसिंह लोधी भी शामिल रहे।
उधर, शाहाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर की बड़ी फील्ड पर डॉ. अजीमुश्शान के नेतृत्व में सत्याग्रह किया। पूर्व पीसीसी सदस्य कमलेश रस्तोगी ने कहा कि सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं में अग्निपथ योजना से निराशा है।
पूर्व जिला महासचिव लक्ष्मी प्रकाश मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार ‘जय जवान, जय किसान’ के मूल्यों का अपमान कर रही है। अभय, महेंद्र, विनोद कुमार गुप्ता, यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गुलजार अहमद सिद्दीकी, अजहरयार, मानसिंह, सत्तार खान भी शामिल रहे।
बिलग्राम में अग्निपथ योजना के विरोध में बिलग्राम-कन्नौज बाईपास के पास धरना दिया। योजना को वापस लेने की मांग की। वारिश नेता, पूर्व सैनिक लालाराम शुक्ला, सुभाष पाल व शिव कुमार पाठक भी शामिल रहे।
उधर, पिहानी कस्बे के चमेलिया मोहल्ले में कांग्रेसियों ने महिला जिला अध्यक्ष सुनीता देवी के नेतृत्व में अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह को ज्ञापन सौंपा। श्याम प्रकाश शुक्ला, भुट्टो मियां, अकील खां, तंजीम जैदी, हसीब खां व अमीर अहमद भी मौजूद रहे।