फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज से बंदी बोले- बैंक नहीं कर रहे भुगतान

विज्ञापन
फोटो-31- जिला कारागार का निरीक्षण करते जिला जज सुरेन्द्र सिंह व जिलाधिकारी अविनाश कुमार - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिला जज सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को जिला कारागार में पुरुष और महिला बंदियों के बैरक, पाकशाला व अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

जिला जज ने जेल अधीक्षक को जेल की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने और बंदियों को मीनू के अनुसार समय पर गुणवत्ता परक नाश्ता व भोजन देने के निर्देश दिए। कहा कि मरीज बंदियों की जांच कराकर दवा और फल आदि उपलब्ध कराएं।
कुछ बंदियों ने कहा कि बैंक उनके मेहनताने का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इस पर जिला जज ने डीएम से बंदियों की भुगतान संबंधी समस्याओं का निस्तारण कराने बैंक अधिकारियों को निर्देशित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अविनाश कुमार, एसपी राजेश द्विवेदी, सचिव प्राधिकरण अलका पांडेय, जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्र, जेलर संजय कुमार सिंह समेत अन्य रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें