फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित मिले केंद्र प्रभारी, एडीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। एडीएम संजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को हरदोई मंडी स्थित क्रय केंद्रों को निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारी कल्याण निगम के केंद्र प्रभारी गैर हाजिर मिले। एजेंसियों के केंद्रों पर बजट के अभाव में किसानों के भुगतान लंबित मिले। इस पर एडीएम ने नाराजगी जताई और एजेंसियों के प्रभारियों को पर्याप्त बजट का इंतजाम करने व समय से केंद्र खुलवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर मंडी पहुंचे एडीएम संजय कुमार सिंह ने विपणन विभाग के क्रय केंद्रों पर की गई खरीद की जानकारी ली। कर्मचारी कल्याण निगम के प्रभारी चंद्रपाल बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई और डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडे को केंद्रों का नियमित पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण व खरीद की समीक्षा के दौरान पीसीएफ व पीसीयू के क्रय केंद्र पर किसानों के भुगतान लंबित मिले। इस पर एडीएम ने नाराजगी जताई। एडीएम ने किसानों से खरीद में आ रही परेशानी के बारे में पूछा। कहा कि केंद्र प्रभारी किसी भी दशा में गुणवत्ता पूर्ण धान को क्रय केंद्र से वापस न करें। अगर इस संबंध में कोई शिकायत मिलती है तो केंद्र प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एजेंसियों को बजट के लिए लिखा पत्र
हरदोई। एजेेंसियों के क्रय केंद्रों पर बजट के अभाव में किसानों के भुगतान लंबित होने व खरीद प्रभावित होने की जानकारी मिलने के बाद एडीएम संजय कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा है। एडीएम ने बताया कि केंद्रों पर पर्याप्त बजट मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें