फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी युवक को हमलावरों ने दौड़ाकर मारे बांके

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के पेंग गांव में शुक्रवार सुबह जमानत पर छूटे हत्यारोपी को रजिश में दबंगों ने घेर लिया। उसे दौड़ा-दौड़ाकर सिर और चेहरे पर बांके से ताबड़तोड़ वार कर मरणासन्न कर दिया। पीड़ित के पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्राम पेंग निवासी श्रवण (30) पुत्र हरिद्वारी खेती करता है। परिजनों ने बताया कि चार वर्ष पूर्व गांव में हुई कांशीराम की हत्या में श्रवण आरोपी था। घटना के एक वर्ष बाद जमानत पर रिहा होकर घर आया था। शुक्रवार सुबह वह गोपामऊ पेट्रोल पंप से डीजल लेने गया था। जहां से प्राइवेट बस से लौट रहा था। रास्ते में मृतक कांशीराम पक्ष के मनोज, देशराज, सतीश, ठकुरी भी बस में चढ़ गए। गांव पहुंचने से पहले आरोपियों ने चालक को धमकी देकर बस रुकवाई। श्रवण को नीचे उतारा और उस पर बांके से हमला कर दिया। जान बचाकर श्रवण गांव की तरफ भागा तो हमलावरों ने उसे दौड़ा लिया। उसके सिर व चेहरे पर बांके से पांच वार किए। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर उसकेे परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन उसे थाने ले गए। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर बदलवाने के चक्कर में उसकी फरियाद नहीं सुनी और मारपीट कर भगा दिया। पीड़ित परिजन घायल श्रवण को एसपी आलोक प्रियदर्शी के पास लेकर पहुंचे। एसपी के आश्वासन पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। एसओ सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें