फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना-2027 : प्रथम चरण में होगा मकानों का सूचीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
- 18 चार्ज अधिकारी नामित किए गए, प्रगणक के कामों की निगरानी करेंगे सुपरवाइजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। साल 2010-11 के बाद अब साल-2027 में जगनणना कराई जाएगी। जिले में जनगणना के प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण कराया जाएगा। वैसे तो आमजन को भी स्वगणना का मौका दिया है, जबकि प्रशासन की तरफ से काम समय से पूरा किए जाने के लिए 8,000 प्रगणकों की ड्यूटी लगाई है।
जनगणना निदेशालय ने साल-2027 में जनगणना का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जनगणना कराए जाने के लिए प्रशासन ने व्यवस्थाओं को जुटाना और तैयारियों को तेज कर दिया है। इस बार जनगणना में स्वगणना की भी व्यवस्था दी गई है। इसमें परिवार का कोई भी सदस्य जनगणना के लिए दिए गए एंड्रायड मोबाइल एप सीएमएमएस को इंस्टाल कर पूरी जानकारी प्रारूप पर फीड कर सकता है। वहीं स्वगणना किए जाने पर संबंधित की एक आईडी भी बन जाएगी और मोबाइल ओटीपी के माध्यम से ही प्रारूप को भरा जा सकेगा। इससे इसमें कोई दूसरा व्यक्ति किसी के भी संबंध में जानकारी न तो फीड कर सकता और न ही ज्ञात व बदलाव कर सकता है।
विज्ञापन

बताया गया कि स्वगणना के साथ ही प्रशासन ने गणना कराने के लिए करीब 8,000 प्रगणकों की ड्यूटी लगाई है। प्रगणकों के कार्य की निगरानी के लिए सुपरवाइजर की भी ड्यूटी लगाई गई है। बताया गया कि साल-2011 की जनगणना में जिले की आबादी करीब 41,00,000 थी। इस बार की जनगणना में पांच तहसीलदार और 13 अधिशासी अधिकारियों को चार्ज अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
जनगणना-2027 को व्यवस्थित ढंग से कराए जाने के लिए प्रमुख जनगणना अधिकारी/डीएम के निर्देशन में सभी व्यवस्थाओं को जुटाया जा रहा है। चार मास्टर ट्रेनर और 134 फील्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण करा लिया गया है। जनगणना के लिए वार्ड और सुपरवाइजरों का भी निर्धारण किया जा चुका है। सुपरवाइजरों को नामित किए जाने के साथ ही उन्हें उनके दायित्व और कर्तव्य भी बताए जा चुके हैं। वैसे प्रथम चरण में आमजन को स्वगणना का भी मौका दिया गया है। इससे आमजन अपने घर पर बैठे-बैठे पूरी और सही-सही जानकारी ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे। प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें