फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: बारह टन सीपों से लोड ट्रक पकड़ा, गर्रा नदी से निकालकर समजलपुर के निकट एकत्र की जा रहीं थीं सीपें, दो गिरफ्तार

Sat, 17 Jul 2021 07:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

वन रेंजर हनुमान प्रसाद ने बताया कि बरामद की गई सीपों की कीमत 15 से 18 लाख रुपये है। थाना क्षेत्र के ग्राम समजलपुर और मोहम्दीपुर में काफी समय से गर्रा नदी से सीपें निकालकर एकत्रित की जा रही थीं।
विज्ञापन
सीपों से लोड ट्रक पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के सांडी में वन विभाग और पुलिस की टीम ने शनिवार को ग्राम समजलपुर में छापा मारा। यहां ट्रक में लोड की जा रहीं 12 टन सीपें बरामद की हैं। पुलिस ने बिहार निवासी व्यापारी और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कोईलाई गांव निवासी ठेकेदार भाग गया।
विज्ञापन


वन रेंजर हनुमान प्रसाद ने बताया कि बरामद की गई सीपों की कीमत 15 से 18 लाख रुपये है। थाना क्षेत्र के ग्राम समजलपुर और मोहम्दीपुर में काफी समय से गर्रा नदी से सीपें निकालकर एकत्रित की जा रही थीं।

सीपों की दुर्गंध से लोगों को खासी परेशानी हो रही थी, जिसकी लोगों ने वन विभाग और पुलिस से शिकायत की। शनिवार को पुलिस और वन विभाग की टीम ने छापा मारा। यहां टीम ने ट्रक के साथ बरामद 12 टन सीपों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


बिहार के थाना व गांव मोतीहारी निवासी व्यापारी मोहम्मद आलम और जिला संत कबीर नगर के खलीलाबाद कस्बा निवासी चालक चंद्रिका प्रसाद को हिरासत में ले लिया है। रेंजर हनुमान प्रसाद ने बताया कि पानी से सीप निकालना जीव जंतु के साथ क्रूरता है।
विज्ञापन

यहां चोरी छिपे व्यापारी यह काम कराते हैं। व्यापारी श्रमिकों के जरिए सीपें निकलवाकर सुखा देते हैं। इसके बाद तस्करी की जाती है। सीपों को मुरादाबाद समेत अन्य जगहों पर ले जाते हैं। जहां इनसे मोती निकाले जाते हैं। बरामद की गई सीपों की कीमत 15 से 18 लाख रुपये तक है।

इसका सही मूल्यांकन कराया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिए गए बिहार के व्यापारी व चालक समेत सांडी के ग्राम कोईलाई निवासी ठेकेदार कंचन के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालक व व्यापारी को पूछताछ कर जेल भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी कंचन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें