फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा मवेशी मकान में बंद कर,किसान सड़क पर उतरे

विज्ञापन
कुरौंध गांव में मकान में बंद छुट्टा मवेशी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
भरावन। ब्लाक के कुरौंध गांव के किसानों ने शनिवार को मवेशियों को एक मकान में बंद कर दिया। वहीं मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पांडेय की अगुवाई में सैकड़ों किसानों छुट्टा मवेशियों को लेकर सड़क पर उतर आए। किसानों का कहना है कि मवेशियों के फसलों को नुकसान पहुंचाने से वह परेशान हैं। सूूचना पर पहुंचे एसडीएम ने किसानों को समझाया। मवेशियों को डीसीएम में भरवाकर गोशाला में छुड़वाया।
विज्ञापन

कुरौंध गांव के सुनील सिंह, विवेक सिंह, सुमित, श्रीकांत विश्वकर्मा, गोविंद प्रसाद, दिनेश सिंह ने बताया कि गेहूं व सरसों की फसल बोई है। लेकिन बुवाई के बाद से एक दिन भी घर में नहीं सो पाए हैं। मवेशियों के डर से सुबह बच्चे खेतों की रखवाली करते हैं फिर भी फसल को बचा पाना मुश्किल साबित हो रहा है। इससे नाराज किसानों ने शनिवार को गांव के बाहर एक मकान में करीब 100 मवेशियों को बंद कर दिया।
इधर मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पांडेय की अगुवाई में रामनगर, तेरवा, कौड़िया, चमका के किसान सैकड़ों छुट्टा मवेशियों को लेकर सड़क पर उतर आए। वह सीएम कार्यालय जाने की तैयारी में छावन तक पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे संडीला एसडीएम डीपी सिंह ने किसानों को समझाकर तत्काल डीसीएम की व्यवस्था करवाई और मवेशियों को गोशाला भेज दिया। लेकिन कुरौंध गांव में मवेशी अभी मकान में बंद हैं। एसओ ब्रजेश मिश्रा ने बताया रविवार को मवेशियों को गोशाला पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें