फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रोडवेज बस की टक्कर से कैशियर की मौत

Sun, 04 May 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-36- मयंक सिंह। स्रोतः परिजन
विज्ञापन

प्राइवेट बैंक में थी तैनाती, प्रतापनगर चौराहा के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी

भरावन। हरदोई-कोथावां मार्ग पर प्रतापनगर के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार बैंककर्मी को टक्कर मारदी। गंभीर हालत में बैंककर्मी को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। यहां शनिवार सुबह उसकी मौत हाे गई।
विज्ञापन

अतरौली निवासी मयंक सिंह (24) हरदोई में प्राइवेट बैंक में कैशियर था। पिता राजेश सिंह के मुताबिक शनिवार को बैंक में अवकाश था। इसकी वजह से शुक्रवार रात मयंक बाइक से वापस गांव आ रहा था। प्रतापनगर के पास रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टड़ियावां पहुंचाया। यहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज और फिर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मयंक दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। मां सरिता सिंह बदहवास हो गई। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि घटनास्थल बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में है। सीओ हरियावां संतोष सिंह ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें