फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक सवार दंपती को दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- पति और बेटा मामूली रूप से घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गोपामऊ-पिसावां मार्ग पर बाबूपुरवा कचनारी के पास बाइक सवार दंपती को सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि बेटा और पति मामूली रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक बाइक समेत मौके से भाग गया।
सीतापुर जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र के चौखड़िया गांव निवासी अनुराग (30) मजदूरी करता था। शुक्रवार की देर शाम वह पत्नी अरुणा (28) के साथ पुत्र सिद्धू (4 माह) की दवा लेने गोपामऊ के डॉ. मंसूर के यहां जा रहा था। इस दौरान गोपामऊ-पिसावां मार्ग पर बाबूपुरवा कचनारी के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में अरुणा काे गंभीर चोटें आईं, जबकि अनुराग और सिद्धू को हल्की चोट लगी। अनुराग खुद ही पत्नी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टड़ियावां पहुंचे। यहां चिकित्सक ने अरुणा को मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिवार में पति, दो पुत्रिया और एक पुत्र है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें