फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप से नगदी मोबाइल,लैपटाप चोरी

विज्ञापन
फोटो-16- चोरी के बारे में जानकारी देता दुकानदार मैनुद्दीन। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरपालपुर। कोतवाली के सामने बेखौफ चोरों ने बुधवार की रात मोबाइल शॉप को निशाना बनाया। दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर नगदी मोबाइल, लैपटॉप आदि चुराकर चंपत हो गए। सुबह वारदात की जानकारी होने से कस्बा में सनसनी फैल गई। पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली में दी है।
विज्ञापन

हरपालपुर कस्बा निवासी मैनुद्दीन पुत्र नसीर की कोतवाली के सामने मोबाइल शॉप है। दुकान के पीछे ही मकान में वह परिवार के साथ रहता है। बुधवार की रात चोरों ने मोबाइल शॉप को निशाना बनाया। शटर का ताला तोड़कर चोर 40 की पैड मोबाइल, दो पुराने मोबाइल, एक लैपटॉप, 5 बंडल केबल, दो साउंड समेत अन्य सामान चुरा ले गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे पीड़ित ने शटर का ताला टूटा देख शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर आ गए। कोतवाली के सामने हुई चोरी की वारदात से कस्बे में सनसनी फैल गई। घटना से दुकानदारों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त हैं। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें