फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, खेत में मिला बक्सा व बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कस्बे के मोहल्ला कटरा में मंगलवार रात चोरों ने घर से बक्सा, नगदी और अन्य सामान चुरा लिया।
विज्ञापन

मोहल्ला कटरा निवासी उर्मिला देवी पत्नी स्व. शिवकुमार के बच्चे दिल्ली में काम करते हैं। सोमवार को घर में ताला लगाकर सभी लोग दिल्ली चले गए। मंगलवार देर रात चोरों ने घर में रखा बक्सा, नगदी भरा बैग चुरा लिया। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा। पास ही खेत में बक्सा और बैग पड़ा मिलने पर उर्मिला और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
उर्मिला की सूचना पर ग्राम लच्छीपुर में रहने वाली उसकी मां राजदेवी मौके पर पहुंचीं। राजदेवी ने बताया कि घर से क्या सामान चोरी गया है, इसकी जानकारी नहीं है। बेटी के वापस आने पर ही नुकसान का आकलन हो सकेगा। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमकीन के कारखाने से नगदी चोरी
मल्लावां। कस्बा निवासी निवासी पप्पू पुत्र नरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि छोटा चौराहा पक्के तालाब के पास उसका नमकीन बनाने का कारखाना है। मंगलवार रात चोरों ने कारखाने से 30 हजार रुपये चुरा लिए। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मुआयना किया है। तहरीर मिली है, घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें