फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान से चोरों ने पांच लाख के नगदी जेवर किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के फकीरनपुरवा मजरा महसूलापुर में सोमवार रात चोरों ने घर को निशाना बनाया। लाखों की नगदी और जेवर पार कर दिए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फकीरनपुरवा निवासी सत्यपाल, प्रमोद, विनोद और आनंद पुत्रगण फूल सिंह दिल्ली में रहते हैं। गांव में उनका पैतृक मकान है। उन्होंने इसकी चौकीदारी के लिए गांव निवासी नवी हसन को रखा है।
सत्यपाल के चाचा जागेश्वर पुत्र निरंजन ने बताया कि सोमवार रात चोर मकान की खिड़की तोड़कर लगभग पांच लाख रुपये और जेवर चोरी कर ले गए। घटना का पता मंगलवार सुबह चला। मकान की खिड़की टूटी मिली। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है और जांच की जा रही है। प्राथमिक स्तर पर घटना संदिग्ध होने की बात उन्होंने कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें