फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो मकानों से साढ़े आठ लाख रुपये के नकदी जेवर चोरी

विज्ञापन
फोटो-18- खुली पड़ी सेफ के बाहर पड़े जेवरों के खाली डिब्बे। संवाद
विज्ञापन
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के पड़री मजरा हथौड़ा में चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाया। इन मकानों से डेढ़ लाख रुपये और लगभग आठ लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। मंगलवार रात हुई घटना की जानकारी बुधवार सुबह होने पर पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

पड़री निवासी रामपाल ने बताया कि उनका भतीजा राजेंद्र परिवार समेत दिल्ली में रहकर एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करता है। गांव स्थित राजेंद्र का मकान बंद रहता है। बताया कि मंगलवार रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर सरसों की बोरी में रखे डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए। अलमारी का ताला भी तोड़ा लेकिन यहां कुछ नहीं मिला। इस पर कमरे की फर्श भी तोड़ दी।
गांव निवासी गोवर्धन ने बताया कि चोर मंगलवार रात उनके मकान में छत के रास्ते घुसे। कमरे के अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया। यहां से गोवर्धन की तीन बहुओं का लगभग आठ लाख रुपये के जेवर चोर समेट ले गए। कोतवाल प्रेम सागर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। पुलिस टीम ने मौके की जांच भी की। पीड़िताें से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें