फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: इंस्पेक्टर व दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मियों पर मुकदमा

Sat, 09 Aug 2025 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- न्यायालय के आदेश पर माधौगंज थाना में दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवादन न्यूज एजेंसी
माधौगंज। शिकायतकर्ता महिला से अभद्रता व उसकी बहू के साथ छेड़छाड़ के आरोप में इंस्पेक्टर व दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मियों पर न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी राजरानी ने न्यायालय को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि एक नवंबर 2023 को प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार व दरोगा मोहन सिंह, सिपाही निसार अहमद, शिवम, रोहित व अन्य तीन कांस्टेबलों के साथ उसके घर पर आए। घर पर उसके अलावा पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह व बहू रविता सिंह थे।
विज्ञापन

पति नैपाल सिंह बिलग्राम थाना के परचल स्थित गांव थे। पुलिसकर्मियों ने रात करीब 11:50 मिनट के दरवाजे की घंटी बजाई। इस दौरान बेटे ने छत से देखा कि पुलिसकर्मी दरवाजे पर गाली गलौज कर रहे हैं। विरोध जताने पर उसे व घरवालों को जान से मार देने की धमकी दी और दरवाजे पर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया।
विज्ञापन

दरवाजा खोलने पर पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर उसके साथ अभद्रता की। बहू से प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने अश्लील शब्दों का प्रयोग कर छेड़छाड़ की। पुलिसकर्मियों पर घर का कीमती का सामान तोड़ने का आरोप भी लगाया। बताया कि विरोध करने पर पुलिसकर्मी उसे व उसके परिवार को जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें