फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का कार्टून बना फोटो वायरल पर चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक ने मोहल्ले के ही दूसरे युवक का कार्टून बना फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे भड़के आरोपी ने युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया।
विज्ञापन

युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ और कोतवाल ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित युवक से पूछताछ की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलू थोक निवासी राजू के मोबाइल नंबर पर उसके एक दोस्त ने मोहल्ले के ही निखिल गुप्ता की कार्टून बनी फोटो भेजी थी, जिसे राजू ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इसी से नाराज होकर मंगलवार को दोपहर निखिल ने राजू के साथ गालीगलौज किया। इसका विरोध करने पर राजू पर चाकू से चार वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर राजू को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी होने पर सीओ विनोद द्विवेदी और कोतवाल दीपक शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर पूछताछ की है।
कोतवाल ने बताया कि पीड़ित के भाई शैलेंद्र गुप्ता की तहरीर पर आरोपी निखिल के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें