फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने सेवानिवृत शिक्षक से 5 हजार लूटे

विज्ञापन
लूट का शिकार सेवानिवृत शिक्षक रामबाबू त्रिपाठी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर में सवायजपुर-बावन मार्ग पर टिलिया पुलिया के पास शुक्रवार देर शाम कार सवार बदमाशों ने रिटायर्ड शिक्षक से पांच हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

सांडी कस्बे के मोहल्ला खालसा निवासी रामबाबू त्रिपाठी (65) रिटायर्ड शिक्षक हैं। शुक्रवार को वह शहर आए थे। देर शाम बावन रोड निवासी बेटी वंदना के घर पैदल जा रहे थे। रास्ते में सवायजपुर-बावन मार्ग पर टिलिया पुलिया के पास पीछे से आई सफेद रंग की कार से उतरे युवक ने उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते उन्हें जबरदस्ती कार में बैठा लिया।
विज्ञापन

रास्ते में बैग से पांच हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद तत्यौरा गांव के आगे उन्हें उतारकर फरार हो गए। पीड़ित ने फोन पर परिजनों को आपबीती सुनाई। सूचना मिलने पर परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए। परिजन उन्हें कोतवाली लाए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें