फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: झपकी आने से अनियंत्रित कार पलटी, चालक की मौत, छह घायल

विज्ञापन
फोटो-18-पलटी कार में फंसा संतोष। संवाद
विज्ञापन
बिलग्राम। गंगा एक्सप्रेसवे पर आलापुर के पास चालक को झपकी आने से मंगलवार सुबह अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में कार चालक की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है। हालांकि सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

तेलंगाना के जनगांव जनपद के गनपुर निवासी नागार्जुन (42) की बेटी श्री देवी (17) पिछले कई वर्ष से बीमार है। श्रीदेवी को लेकर नागार्जुन बरेली के मनौना धाम जा रहे थे। साथ में उनकी पत्नी स्वर्णलता (41) परिवार के ही संतोष (36), मधू (37), अनंत लक्ष्मी (65) भी थीं। कार उन्होंने किराये पर ली थी और इसे संपत कुमार (40) चला रहे थे। नागार्जुन ने बताया कि प्रयागराज से सोमवार आधीरात के बाद वह लोग निकले थे।
गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना मेें कार सवार सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और यूपीडा की टीम की मदद से घायलों को सीएचसी बिलग्राम पहुंचाया। यहां संपत को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां से श्री देवी और मधू को गंभीर रूप से घायल होने के कारण लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। हालांकि सभी घायल प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ चले गए। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि चालक को झपकी आने के कारण घटना हुई है।

फोटो-18-पलटी कार में फंसा संतोष। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें