फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: कासिमपुर क्षेत्र में कार-बाइक में भिड़ंत, मोटरसाइकिल सवार तीनों लोगों की मौत

Mon, 01 Aug 2022 11:03 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई

सार

गदियन खेड़ा गांव निवासी रेहान अपने दादा दुबर व परिवार के ही रईस के साथ संडीला की ओर से बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान रात करीब 9.45 बजे मल्लावां की ओर से आ रही कार से उनकी बाइक की सामने से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद झाड़ियों में पड़ी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-मल्लावां मार्ग पर जारियारी गांव के सामने एक तेज रफ्तार कार और एक बाइक की भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गदियन खेड़ा गांव निवासी रेहान (26) अपने दादा दुबर व परिवार के ही रईस के साथ संडीला की ओर से बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान रात करीब 9.45 बजे मल्लावां की ओर से आ रही कार से उनकी बाइक की सामने से टक्कर हो गई। घटना में तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सड़क को जाम कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शवों का पंचनामा भर दिया है। पुलिस कार सवार के बारे में आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें