फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः त्रिकोण में फंसा श्यामू बन गया था शराब का लती

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रेमिका, पत्नी और परिजन के बीच फंसा श्याम पिछले तीन माह से जमकर शराब पीने लगा था। उसका प्रेम प्रसंग एक महिला के साथ होने की जानकारी होने के बाद भी परिजनों ने उसकी शादी कराकर रुचि की जिंदगी भी बर्बाद कर दी।
विज्ञापन

घटना के बाद सब मौन हैं रुचि के सिसकियां ही निकल रही हैं। वह कुछ बोल नहीं पा रही है। तो परिजन उससे नजरें मिलाने से बच रहे हैं।
गांव मानपुर निवासी श्यामू गुप्ता का अपने दोस्त की पत्नी से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था।
इसकी जानकारी उसके परिजन को भी थी। काफी समझाने के बाद भी श्यामू ने दोस्त की पत्नी से मिलना जुलना बंद नहीं किया। इसके चलते परिजन उससे शादी करने का दबाव बनाने लगे।
ग्रामीणों में चर्चा है कि वह शादी के लिए राजी नहीं हो रहा था। परिजनों की जिद के आगे उसे झुकना ही पड़ा। परिजन की जिद ने रुचि की जिंदगी बर्बाद कर दी।
श्यामू के परिजनों ने शादी होने तक रुचि के परिजनों को बेटे के प्रेम प्रसंग की भनक नहीं लगने दी। रुचि से पति श्यामू के दूसरी महिला से संबंध होने की बात अधिक दिन छिपी नहीं रह सकी।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होते ही रुचि पति पर दूसरी महिला से संबंध खत्म करने के लिए दबाव बनाने लगी। इस कारण श्यामू ने शराब पीनी शुरू कर दी। ग्रामीणों में चर्चा है कि तीन माह से श्यामू अधिक शराब पीने लगा था।
विज्ञापन

इसके चलते घर में भी आए दिन कलह होने लगी। इन्हीं बातों को लेकर शनिवार को भी मामले ने तूल पकड़ा तो उसने खुद को गोली मारकर जान दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें