फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पांच बिजली घरों और 354 ट्रांसफार्मरों की बढ़ेगी क्षमता

विज्ञापन
फोटो-04- मोमीनाबाद रोड पर जर्जर विद्युत लाइन। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। जिले की बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए तैयार किए गए बिजनेस प्लान को शासन ने मंजूरी दे दी है। इसके तहत जनपद के पांच बड़े बिजली घरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर भी बदले जाएंगे।
विज्ञापन

यूं तो विद्युत निगम की ओर से हर वर्ष कोई न कोई सुधार कार्य कराए जाते हैं, लेकिन भीषण गर्मी में सारी व्यवस्था ठप हो जाती है। इस बार गर्मी में सामने आए हालात के मद्देनजर निगम के अभियंताओं ने खामियों को चिंहित किया था। इन्हें दूर करने के लिए बिजनेस प्लान के तहत पूरी परियोजना बनाकर शासन को भेजी थी। इसके तहत 14 प्रमुख कार्य कराने का निर्णय लिया गया था। शासन को भेजी गई इस परियोजना को बिजनेस प्लान के तहत मंजूरी दे दी गई है। अधीक्षण अभियंता राजीव भट्ट ने कहा कि योजना की स्वीकृत मिलने के बाद निविदा की प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा।
इंसेट
यह होंगे मुख्य कार्य-
- संडीला के तीन, बिलग्राम औरशाहाबाद के एक-एक विद्युत उपकेंद्र की क्षमता बढ़ेगी। यहां पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। 354 पुराने और ओवरलोडेड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई (अपग्रेड) जाएगी। यानी जहां कम केवीए के ट्रांसफार्मर हैं, वहां ज्यादा क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। 130 नए ट्रांसफार्मर अलग अलग स्थानों पर लगाए जाएंगे। प्रयास यह है कि बिजली वितरण समान रूप से हो और किसी एक ही ट्रांसफार्मर पर ज्यादा लोड न पड़े। इस्लामगंज विद्युत उपकेंद्र के लिए नई 33 केवीए लाइन बनाई जाएगी। छह बिजली लाइन 33 केवीए और 10 बिजली लाइन 11 हजार केवीए की बनाई जाएंगी। 11 हजार केवीए के 11 ब्रेकर बनाए जाएंगे व जर्जर एलटी लाइन के पोल व तारों को बदला जाएगा।

फोटो-04- मोमीनाबाद रोड पर जर्जर विद्युत लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें