फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी का ट्रैक्टर कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गैंगस्टर एक्ट के आरोपी का ट्रैक्टर देहात कोतवाली पुलिस ने कुर्क कर दिया है। शराब कारोबारी रहे कुलदीप अग्रवाल के खिलाफ फर्जी एफडीआर लगाने समेत कई आरोपों में शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद उनके और उनके सहयोगियों के खिलाफ देहात कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में कुलदीप अग्रवाल के साथ माधौगंज थाना क्षेत्र के शुक्लापुर भगत निवासी विमल कुमार को भी आरोपी बनाया गया था। गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई इन दिनों चल रही है। इसी क्रम में देहात कोतवाली पुलिस ने विमल कुमार का ट्रैक्टर कुर्क कर दिया है। ट्रैक्टर की अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये बताई गई है। इससे पूर्व कुलदीप अग्रवाल का तकरीबन 14 लाख रुपये कीमत का एक प्लाट और एक लग्जरी कार भी कुर्क की जा चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें