फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस कांड के विरोध में निकला कैंडल मार्च, की न्याय की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला हाथरस कांड के विरोध में भाकियू (सावित्री गुट) के नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कैंडल मार्च बुधवार रात निकाला गया। इमलियाबाग चौराहा से शुरू हुए मार्च में बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता शामिल हुए। कस्बे के प्रमुख मार्गों से होता हुआ मार्च बसअड्डा चौराहा के निकट स्थित जय जवान चौक पर समाप्त हुआ। यहां दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रफीक लंबू, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष चांद बाबू, जिला महासचिव फैसल अंसारी, जिला महामंत्री निजाम, युवा इकाई के नगर अध्यक्ष अयाज अंसारी, नासिर, सुरेंद्र राजपूत, दुर्गेश आदि मौजूद रहे। उधर दूसरी ओर गुरुवार को अंबेडकर यूथ फाउंडेशन ने एक ज्ञापन संडीला के तहसीलदार अंबिका चौधरी को दिया।
इसमें हाथरस कांड के आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग करते हुए यूपी के सभी जिलों में अनुसूचित जाति वर्ग की एक महिला नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर कर्नल आदित्य सिंह, मीडिया प्रभारी रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें