फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: किशोरी को घर से बुलाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहंदर (हरदोई)। कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर रात 13 वर्षीय किशोरी को फोन कर युवक ने बुलाया और दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर पहुंचे माता-पिता को आरोपी और उसके साथी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दी। बताया कि पड़ोस के गांव पथरौली निवासी आयुष उसकी पुत्री से फोन पर बातचीत करता था। सोमवार रात 11 बजे आयुष ने पुत्री को फोन कर पास में खाली खेत में बुलाया। आयुष ने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। वहीं आयुष के साथ गांव का ही एक युवक, अतैया गांव निवासी छोटू, जुगनू भी आए थे।
बेटी के शोर मचाने पर जब वह लोग पहुंचे तो आरोपी गाली गलौज करके जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता ने पिता को पूरी घटना बताई। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। पिता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें