फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में चलेगा कैडर कैंप : अरविंद गिरी

विज्ञापन
फोटो-08- सपा कार्यालय में बैठक में बोलते युव जन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी साथ में मौजूद
विज्ञापन
हरदोई। समाजवादी पार्टी की समीक्षा बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को विधानसभावार कैडर कैंप चलाए जाने के बारे में जानकारी दी। साथ ही युवजन सभा की तरफ से चार विधानसभा के प्रभारियों की घोषणा की।
विज्ञापन

जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि समाजवादी युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कार्यकर्ताओं का कैडर कैंप दो माह से लेकर 6 माह तक निरंतर चलेगा। जोनल सेक्टर और बूथ प्रभारियों को मजबूत किया जाएगा।
युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष ने सभा के महासचिव शैलेश यादव को संडीला, रॉबिन यादव को गोपामऊ, शिवम कश्यप को बालामऊ व प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन को बिलग्राम के कैडर कैंप का प्रभारी नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि जातिगत से पार्टी का 20 प्रतिशत वोट कटा है। जिले की सभी विधानसभाएं जीत कर सरकार बनाएंगे। जिलाध्यक्ष शराफत अली ने आए पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल, अमित वाजपेयी, समीउल्लाह अंसारी, राहुल यादव, फूल मियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें