फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-सीतापुर मार्ग पर भड़ायल के निकट रविवार रात तिलक समारोह से लौट रहे बाइक सवार वकील को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वकील की मौत हो गई जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर बाजार निवासी संजीव कुमार (48) पुत्र बटेश्वर जिला मुख्यालय पर वकालत करते थे। रविवार को उनके मित्र विनोद के पुत्र का तिलक बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में था। तिलक में शामिल होकर देर रात संजीव साथी मिथलेश (40) निवासी धतनखेड़ा थाना बघौली के साथ बाइक से लौट रहे थे।
हरदोई-सीतापुर मार्ग पर ग्राम भड़ायल के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां संजीव ने दम तोड़ दिया। अधिवक्ता की मौत की सूचना पर सोमवार सुबह जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर रिश्तेदारों की भीड़ एकत्र हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी सुनीता, दो पुत्र और एक पुत्री है। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें