फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मजदूर को रौंदा,मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर मार्ग पर जिलगांव के पास शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मजदूर को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

बम्टापुर नंदबाग गांव निवासी कल्लू (40) मजदूर था। शनिवार देर शाम करीब आठ बजे वह बाइक से लोनार थाना क्षेत्र के बरसोहिया गांव से वापस घर जा रहा था। कटरा बिल्हौर मार्ग पर जिलगांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसे के समय हेलमेट न लगाए होने से सिर में चोट आने से उसकी मौके पर मौत हो गई।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में परिजन मौके पर आ गए। मृतक के परिवार में पत्नी और तीन पुत्र हैं। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें