हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम दतेली में गुरुवार शाम बाइक अनियंत्रित होकर खेत में लगे नुकीले तारों पर जा गिरी। तार की चपेट में आकर बाइक सवार किसान की गर्दन कट गई। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई।
गांव दतेली मजरा ककेड़ी निवासी भगवानदीन (35) पुत्र रामप्रसाद किसान था। परिजनों के मुताबिक गुरुवार शाम वह बाइक से ककेड़ी गांव से घर लौट रहा था। रास्ते मेें उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खेत में लगे नुकीले तारों पर जा गिरी।
तारों की चपेट में आकर भगवानदीन की गर्दन कट गई। उधर से गुजरे ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के परिवार में पत्नी भगवन्ना, दो बेटे व तीन बेटियां हैं। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ अखिलेश यादव ने बताया कि परिजनों ने आरोप से इनकार किया है।