फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव कराने आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Thu, 29 Sep 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
यूपी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के छह ब्लाकों में रिक्त छह प्रधान व दो क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों के लिए 30 सितंबर को मतदान है। इसके लिए 29 सितंबर को ब्लाकों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।

बेंहदर ब्लाक में अकबरपुर ताल्हू में प्रधान पद रिक्त है। इसी तरह संडीला में उमरताली, मल्लावां में कोकटमऊ, माधौगंज में सेउढ़ई, सुरसा में भदैचा, सांडी में दस्यौली ग्राम पंचायत में प्रधान पद रिक्त है। बेंहदर में ग्राम रसूलपुर आंट द्वितीय में क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं मल्लावां के तेजीपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद खाली है। जिस पर नामांकन व नाम वापसी हो चुकी है। अब मतदान 30 सितंबर को है।
विज्ञापन


जिसको लेकर पोलिंग पार्टियां 29 सितंबर को ब्लाकों से रवाना की जाएंगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रेम नारायन मिश्रा ने बताया 23 पोलिंग पार्टियां 29 सितंबर को ब्लाकों से रवाना होंगी। मतदान में लगे कर्मी सुबह आठ बजे ब्लाकों पर पहुंच जाए ताकि पोलिंग पार्टियां सुबह 11 बजे रवाना की जा सकें ।
विज्ञापन


कहां कितनी पोलिंग पार्टियां  
ब्लाक            पार्टियां
बेंहदर            5
संडीला           2
मल्लावां           5
माधौगंज          3
सुरसा            6
सांडी             2

छह पोलिंग पार्टियां रिजर्व में
हरदोई। सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रेम नारायन मिश्रा ने बताया कि छह पोलिंग पार्टियों को रिजर्व मे रखा गया है, यदि तय पोलिंग पार्टियों में कोई गायब हुआ तो वहां के लिए रिजर्व पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें