केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार को आयोजित वार्षिक क्रीड़ा समारोह बच्चों ने दमखम दिखाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम देख लोगों ने तालियां बजाईं। खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को आकांक्षा समिति अध्यक्ष डा. अनु वार्ष्णेय ने पुरस्कृत किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता व खो-खो प्रतियोगिता बालक वर्ग में नर्मदा टीम प्रथम और कावेरी टीम द्वितीय स्थान पर रही।
बच्चों ने बंगाली, पंजाबी और मराठी गीतों पर नृत्य किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन सिंगल बालिका वर्ग में गरिमा कुशवाहा प्रथम, सौम्या सिंह द्वितीय, बैडमिंटन डबल में बालक वर्ग में कोमल सिंह व भावना पटेल प्रथम, अंशिका वर्मा व प्रियंाशी द्वितीय, बैडमिंटन सिंगल पुरुष वर्ग में देवेश कु मार प्रथम, आर्यन यादव द्वितीय, बैडमिंटन डबल पुरुष वर्ग में सुयश व देवांग वर्मा प्रथम, आदर्श शुक्ला व अभयानंद गुप्ता द्वितीय, शतरंज प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग में आर्यन मिश्रा, सीनियर वर्ग में अस्मिता गुप्ता, बालिका वर्ग सीनियर में आयुशी अवस्थी प्रथम स्थान पर रहे।
क्रिकेट प्रतियोगिता व खो-खो प्रतियोगिता बालक वर्ग में नर्मदा टीम प्रथम और कावेरी टीम द्वितीय स्थान पर रही। खो-खो प्रतियोगिता बालिका वर्ग में कावेरी प्रथम और नर्मदा द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी बालक वर्ग में गंगा की टीम प्रथम और यमुना की टीम द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी बालिका वर्ग में गंगा की टीम को प्रथम व कावेरी की टीम को द्वितीय स्थान मिला।
मुख्य अतिथि आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ने सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहता है और उनका मानसिक विकास होता है। उन्होंने बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक प्रतिभाग करने की सलाह दी। इस दौरान केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम नरायन, बीना रावत, राजेश तिवारी व सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।