फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मतदाता सहयोगी बनाने को लेकर व्यापारी भिड़े, हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। नवीन गल्ला मंडी उद्योग व्यापार मंडल चुनाव के लिए गुरुवार परिचय पत्र वितरण के दौरान मतदाता सहयोगी को लेकर व्यापारियों में विवाद हो गया। जिससे दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। चुनाव के संबंध में समिति शुक्रवार की सुबह बैठक में निर्णय लेगी।
नवीन गल्ला मंडी उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के लिए 30 सितंबर को मतदान होना है। जिसके लिए 15 प्रत्याशी मैदान में है। मतदान के लिए बुधवार से मतदाताओं के परिचय पत्र बांटे जा रहे हैं। गुरुवार को भी व्यापार भवन में परिचय पत्र का वितरण चल रहा था। तभी मंडी व्यापारी राजेंद्र गुप्ता अपने पुत्र के मुकेश के साथ पहुंचे। उन्होंने अपने समधी श्री बाबू गुप्ता के बीमार होने पर उनके स्थान पर मतदान के लिए पावर आफ अर्टनी उनके पुत्र को देने को बात कहीं।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष ने कहा कि सभी आवेदनों पर एक साथ विचार किया जाएगा। इसी बात को लेकर समिति के सदस्यों और उनके बीच विवाद शुरू हो गया। जिस पर दोनों पक्ष के लोग आ गए और उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई। व्यापारियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, मगर मामला शांत नहीं हुआ। सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया और उनको कोतवाली ले गए।
चुनाव समिति के अध्यक्ष मन्नी लाल शाहा सहित कमेटी के सदस्यों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई, जिसमें राजेंद्र गुप्ता,उनके पुत्र और पांच अन्य लोगों पर विवाद और मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि उन्होंने बुधवार को अपने समधी के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। उसी का अनुमति पत्र देने गए थे। जिस पर वहां पर मौजूद बबलू,नीरज सहित कई अन्य लोग उनके साथ मारपीट करने लगें।
विज्ञापन

इंसेट
कल होगा चुनाव पर विचार
नवीन गल्ला मंडी उद्योग व्यापार मंडल चुनाव समिति के अध्यक्ष मन्नीलाल शाह ने बताया कि ऐसे महौल में चुनाव कराना संभव नहीं है। शुक्रवार की सुबह नौ बजे चुनाव समिति के सभी सदस्यों की बैठक बुलाई गई है। उसमें चुनाव के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें