फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कार खड़ी करने के विवाद में कारोबारी को गोली मारी, पिता-पुत्र पर प्राथमिकी

विज्ञापन
फोटो-22-घायल प्रकाश चंद्र रस्तोगी। वीडियोग्रैब
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशराफ टोला में बुधवार रात कार खड़ी करने के विवाद में गोली चल गई। लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली गोली हाथ में लगने से एक शख्स घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

अशराफ टोला निवासी राघव रस्तोगी के चचेरे भाई आशीष रस्तोगी के रिश्तेदार रजत रस्तोगी बुधवार को उनके घर आए थे। इस दौरान रजत ने अपनी कार पड़ोसी अशोक कपूर के मकान के सामने खड़ी कर दी। सुबह लगभग नौ बजे इसी बात को लेकर अशोक ने गाली-गलौज की और कार में तोड़फोड़ की। मौके पर आए लोगों ने मामला शांत करा दिया। इसी रंजिश में बुधवार रात अशोक अपने बेटे गौरव कपूर के साथ राघव रस्तोगी के मकान के पास आ गए। यहां आशीष को गोली मार देने की बात कहने लगे।
आरोप है कि इस बीच गौरव ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से राघव के पिता प्रकाश चंद्र रस्तोगी पर पांच फायर कर दिए। वह बाल-बाल बच गए और मौके से भागने लगे लेकिन इस बीच गौरव ने फिर से गोली चलाई। गोली हाथ में लगने से प्रकाश चंद्र रस्तोगी गिर गए। मौके पर मौजूद आशीष पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। शोर सुनकर परिवार के अंकित और शिवांश मौके पर आ गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गौरव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रह है। गोली लगने से घायल प्रकाश चंद्र रस्तोगी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें