फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से ढाई लाख रुपये छीने

Fri, 17 Jun 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
विज्ञापन
सीसीटीवी के फुटेज देखते एएसपी पूर्वी बीसी दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शहर के मोहल्ला बहरा सौदागर पूर्वी में शुक्रवार दोपहर काली पल्सर सवार बदमाशों ने व्यापारी से ढाई लाख रुपयों से भरा झोला छीन लिया। शोर मचाने पर आसपास के अन्य व्यापारियों ने बदमाशों का पीछा किया। बदमाश इनके  हाथ नहीं चढ़े।
विज्ञापन


व्यापारी बैंक से रुपये निकालकर आटो से लौटा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी से पूछताछ के बाद बैंक में सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं आया है। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


शहर के मोहल्ला वैटगंज निवासी विजय शंकर जायसवाल पुत्र दयाशंकर जायसवाल की लखनऊ रोड स्थित जायसवाल मार्र्केट में स्टेशनरी की दुकान है। शुक्रवार दोपहर विजय शंकर ने एसबीआई की स्टेशन रोड शाखा से ढाई लाख रुपये निकाले। रुपये एक झोले में रखकर यह बैंक से बाहर निकले। आटो से यह सिनेमा चौराहे पहुंचे। सिनेमा चौराहे से दूसरा आटो किया। इससे वह दुकान के सामने पहुंचे। यहां आटो से उतरकर चालक को पैसे देने लगे। इसी बीच सिनेमा चौराहे की ओर से एक काली पल्सर पर सवार दो युवक आए और विजय के हाथ से रुपयों से भरा झोला छीनकर लखनऊ चुंगी की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन


विजय शंकर के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदारों ने लुटेरों का पीछा किया। वह इनके  हाथ नहीं आए। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल सुजीत दुबे मौके पर पहुंचे। विजय शंकर ने पुलिस को बताया कि रुमाल से मुंह ढके लुटेरे सफेद शर्ट पहने थे। इसके बाद एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, सीओ सिटी व कोतवाल ने  बैंक पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। इस कार्रवाई में पुलिस केे हाथ कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें