फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कार्तिक पूर्णिमा पर बस और ट्रेनों में बढ़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर बुधवार को बस और ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ रही है। बस से मल्लावां के बेरियाघाट जाने वालों की संख्या अधिक रही। वहीं ट्रेनों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने की वजह से सफर में दिक्कतें उठानी पड़ी। भीड़भाड़ के कारण ट्रेनों में लेट लतीफी भी दर्ज की गई। ऐसे में यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर जिले से वैसे तो अधिकांश लोग हरिद्वार जाते हैं, लेकिन जिले में भी बिलग्राम और मल्लावां के गंगा घाटों पर भी भव्य मेला लगता है। इस बार प्रशासन ने भी मल्लावां के बेरियाघाट को तवज्जो अधिक दी है, ऐसे में बेरियाघाट जाने वाले श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। रोडवेज की ओर से बेरियाघाट और राजघाट के लिए अतिरिक्त बसों को भी संचालित किया गया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि यात्रियों के सापेक्ष बसों की उपलब्धता पर्याप्त है। वहीं हरिद्वार व ऋषिकेश जाने वाले श्रद्धालु भी आधी रात से ही ट्रेनों से रवाना होने लगे।
ऐसे में ट्रेनों में भी काफी भीड़ भाड़ रहीभीड़ के चलते एक ओर ट्रेनों में लेट लतीफी दर्ज की गई, वहीं डिब्बों में भी घुसने के लिए लोगों को परेशान हो पड़ा। बुधवार को ट्रेन संख्या 14229 योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस सवा घंटा की देरी से, ट्रेन 15119 देहरादून जनता एक्सप्रेस आधा घंटा की देरी से, 13009 दून एक्सप्रेस दो घंटा और ट्रेन 14235 बनारस बरेली एक्सप्रेस भी पौन घंटे की देरी से आई। डाउन रूट पर भी ट्रेनें घंटों देरी से आईं। ऐसे में यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें