फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सवायजपुर प्रधान के फिर से अधिकारों पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। एजेंडा रजिस्टर नियमानुसार न बनाने, हैंडपंप मरम्मत और खरीदारी में गड़बड़ी पर डीएम अनुनय झा ने सवायपुर के प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार पर रोक लगा दी है। उन्होंने तीन सदस्यीय समिति गठित किए जाने के आदेश दिए हैं। वहीं दो सदस्यीय समिति के माध्यम से अंतिम जांच कराए जाने के लिए अधिकारियों को नामित किया है।
विज्ञापन

डीएम ने यह कार्रवाई श्रम रोजगार उपायुक्त की जांच आख्या पर की है। उन्होंने सवायजपुर के प्रधान विजय बाबू वाजपेयी के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी है। वहीं उस समय तैनात से ग्राम विकास अधिकारी वर्तमान में सहकारिता विभाग में सहायक विकास अधिकारी के पद प्रोन्नति पाए आदर्श कुमार के विरुद्ध कार्रवाई के अधिकारियों को आदेश दिए हैं।
बताया कि सवायजपुर की जांच में गड़बड़ी पर प्रधान के अधिकारों पर रोक लगाई गई थी, जिस पर वह उच्च न्यायालय गए थे। न्यायालय के आदेश पर प्रधान के अधिकार बहाल कर दिए गए थे और दोबारा से जांच कराई गई थी। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि पर प्रधान के अधिकारों पर रोक लगा दी गई है। वहीं जिला विकास अधिकारी और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता को नामित कर अंतिम जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें