फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी श्रमिकों को ले जा रही बस पलटी, 14 घायल

विज्ञापन
हरदोई में संडीला के पास बांगरमऊ मार्ग पर समदखेड़ा गांव के पास पलटी पड़ी बस और मौजूद पुलिसकर्मी। स - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। सीतापुर से मंगलवार को प्रवासी श्रमिकों को लेकर किशनगढ़ अजमेर राजस्थान जा रही बस रास्ते में संडीला मार्ग पर समदखेड़ा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार परिचालक समेत 14 श्रमिक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

राजस्थान के जिला अजमेर के किशनगढ़ कस्बा निवासी कारोबारी द्वारा भेजी गई बस मंगलवार को सीतापुर व मिश्रिख क्षेत्र से 28 श्रमिकों को लेकर किशनगढ़ जा रही थी। रास्ते में संडीला बांगरमऊ मार्ग पर ग्राम समदखेड़ा के पास सड़क पर आए मवेशियों को बचाने के प्रयास में बस चालक ने संतुलन खो दिया और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में परिचालक प्रदीप चौधरी (40) पुत्र बागचंद्र निवासी किशनगढ़, अजमेर राजस्थान समेत नरेंद्र (42) पुत्र राधेश्याम निवासी मानिकपुर मिश्रिख, विकास (36) पुत्र शिव प्रकाश निवासी कस्बा मिश्रिख, सीतापुर, शिव कुमारी (35) पत्नी सुनील निवासी नैमिषधाम, सीतापुर, विशाल सिंह (32) पुत्र नरोत्तम सिंह निवासी ग्राम रामपुर सीतापुर घायल हो गए।
अमरेश (44) पुत्र गयादीन निवासी मनिकापुर मिश्रिख, अमन (27) पुत्र जगतपाल निवासी ग्राम रामपुर सीतापुर, आरती (29) पत्नी भेदपाल निवासी ग्राम किशनपुर मिश्रिख, शिव कुमार (39) पुत्र सुनील निवासी नैमिषधाम, सीतापुर, पलक (9) पुत्री भेदपाल निवासी मिश्रिख, छेदीलाल (44) पुत्र मेजबान, आशीष (26) व राम किशोर (37) निवासी शहर सीतापुर को भी चोट आई है। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि सभी का सीएचसी में इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें