फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध काट कर सराफा की दुकान में चोरी

विज्ञापन
फोटो-24- सराफा की दुकान में चोरी की वारदात के बाद जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बघौली। चोरों ने बुधवार की रात सुरसा थाना क्षेत्र के वल्लीपुर तिराहे पर स्थित सराफा की दुकान में सेंध काट दी। सेंध काटने के बाद दुकान के अंदर घुसे चोरों ने लॉकर तोड़ा और उसमें रखी डेढ़ किलोग्राम चांदी व 15 ग्राम सोने के जेवर उठा ले गए। सुबह सराफा दुकानदार से सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दाऊदपुर गांव निवासी आशीष गुप्ता वल्लीपुर तिराहे पर अपने मकान में ही लक्ष्मी ज्वैलर्स के नाम से सराफा की दुकान चलाते हैं। आशीष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह परिवार के साथ गांव में ही रहते हैं। बुधवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे।
गुरुवार की सुबह जब शटर खोलकर दुकान के अंदर गए तो देखा कि पीछे की दीवार से सेंध लगी थी। दुकान का लॉकर टूटा पड़ा था व सामान बिखरा हुआ था। बताया कि चोर लॉकर में रखी लगभग डेढ़ किलो चांदी व लगभग 15 ग्राम सोने के जेवरात चुरा ले गए। बताया कि दुकान में शराब की एक खाली शीशी भी मिली है।
विज्ञापन

अनुमान है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने के दौरान दुकान में ही शराब भी पी। सूचना मिलने के बाद एसओ वीरेंद्र सिंह तोमर फोरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच की। एसओ ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें