फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरखनी में चार करोड़ दस लाख रुपये से कराए जाएंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर भरखनी विकास खंड सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में चार करोड़ दस लाख रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। बैठक में सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि सीएम की सोच के कारण यूपी में युवाओं को सबसे अधिक रोजगार दिया गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी भरखनी विद्या शंकर कटियार ने पिछली योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आवासीय योजनाओं, शौचालय निर्माण, पेंशन योजनाओं, मनरेगा आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी दौरान कुछ ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने नहर में पानी की समस्या की बात कही।
इस पर विधायक ने जल्द ही नहर में पानी आने की बात कही। प्रदेश गन्ना संघ के निदेशक धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रस्तावों को कार्य योजना में शामिल किया गया है। भरखनी क्षेत्र में ढाई करोड़ रुपये के विकास कार्य मनरेगा से, एक करोड़ रुपये के विकास कार्य 15वें वित्त से, साठ लाख रुपये के विकास कार्य राज्य वित्त से कराए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख नीरज देवी ने की। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी, एडीओ पंचायत पदम पाठक, राजेश गौतम, हरिओम, ओम शिव पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें