फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मिश्रिख में बसपा प्रत्याशी बीआर अहिरवार उच्च शिक्षित, नीलम सिंह हैं साक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में बृहस्पतिवार को नामांकन प्राप्त किए जाने की समयावधि तक 11 लोगों ने नामांकन पत्र के 20 सेट दाखिल कर दावेदारी की।
विज्ञापन

नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों की ओर से दिए गए शपथ पत्र के आधार पर यहां से बसपा प्रत्याशी उच्च शिक्षित और संपत्ति के मामले में भी सब पर भारी हैं। लोकजन संघर्ष पार्टी की प्रत्याशी शिक्षा के मामले में केवल साक्षर हैं और संपत्ति के मामले में राष्ट्रीय जनशक्ति समाज पार्टी प्रत्याशी के पास सबसे कम संपत्ति है।
संसदीय क्षेत्र मिश्रिख से दलीय और निर्दलीय मिलाकर 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन पत्र के साथ दिए गए शपथ पत्र पर गौर करें तो, बसपा प्रत्याशी बीआर अहिरवार शिक्षा के मामले में देहरादून से पीजी डिप्लोमा इन फारेस्टी हैं। संपत्ति के मामले में भी इनके पास पत्नी की चल-अचल मिलाकर चार करोड़ से अधिक की संपत्ति है। इन्होंने तीन सेट में नामांकन कराया है। संपत्ति के मामले में भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार के पास भी पत्नी की मिलाकर चार करोड़ से अधिक की संपत्ति है। यह एमए पास हैं और चार सेट में नामांकन कराया है।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी संगीता राजवंशी हाईस्कूल पास हैं। इनके पास पति की संपत्ति मिलाकर करीब तीन करोड़ की संपत्ति है। इन्होंने तीन सेट में नामांकन कराया है। नारी नर रक्षक पार्टी की प्रत्याशी वंदना वर्मा परास्नातक हैं। इनके पास करीब सात लाख की संपत्ति है और दो सेट में नामांकन कराया है। राष्ट्रीय जनशक्ति समाज पार्टी प्रत्याशी सावित्री देवी ने एक सेट में नामांकन किया है। यह इंटरमीडिएट पास हैं और इनके पास सबसे कम 82,731 रुपये की संपत्ति है।
लोकजन संघर्ष पार्टी की प्रत्याशी नीलम सिंह शिक्षा के मामले में केवल साक्षर हैं। इन्होंने एक सेट में नामांकन कराया और इनके पास करीब 10 लाख की चल-अचल संपत्ति है। निर्दलीय प्रत्याशियों में मनोज राजवंशी ने दो सेट में नामांकन कराया है। यह इंटरमीडिएट पास है और इनके पास पत्नी की चल-अचल संपत्ति मिलाकर करीब तीन करोड़ की संपत्ति है। निर्दलीय नामांकन कराने वाले ललित कुमार इंटरमीडिएट पास हैं और इन्होंने एक सेट में नामांकन कराया है।
इनके पास करीब 95 लाख की संपत्ति है। अवधेश ने एक सेट में नामांकन कराया है। यह परास्नातक हैं और इनके पास करीब 2.80 लाख की संपत्ति है। निर्दलीय नामांकन कराने वाले रामपाल इंटरमीडिएट पास हैं और एक सेट में नामांकन दाखिल किया है। यह करीब 80 लाख की संपत्ति के मालिक हैं। ऐसे ही निर्दलीय नामांकन कराने वाले भरत लाल परास्नातक हैं। एक सेट में नामांकन कराने वाले भरत लाल के पास करीब 2.67 लाख की संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें