फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियालदह एक्सप्रेस के कोच में गड़बड़ी की शिकातय यात्री उतरे

Mon, 19 Dec 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
हरदोई।  लखनऊ की तरफ से आ रही सियालदह एक्सप्रेस के एक कोच के यात्रियों को रास्ते में गड़बड़ी लगी। हरदोई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही कोच के  यात्री उतर आए और स्टेशन अधीक्षक को कोच में गड़बड़ी होने की शिकायत करते हुए दूसरा कोच लगवाने की मांग की। हरदोई स्टेशन पर गाड़ी परीक्षक न होने के कारण अधीक्षक ने यात्रियों को दूसरे कोच में बिठाया और ट्रेन को डेमो देकर रवाना किया। इस दौरान करीब एक घंटे ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन


सियालदह से जंमू-तवी जाने वाली ट्रेन नंबर 13151 डाउन का हरदोई स्टेशन पहुंचने का निर्धारित समय 12:30 बजे है। रविवार को यह ट्रेन निर्धारित समय से एक घंटे लेट थी। लखनऊ से हरदोई आते समय ट्रेन को कोच नंबर एस-8 के यात्रियों को कंपन महसूस हुआ। हरदोई स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर कोच में सवार यात्री नीचे उतरे और कोच रामरतन सिंह से कोच में गड़बड़ी होने की जानकारी देते हुए दूसरा कोच लगवाने की मांग करने लगे।

इस पर स्टेशन अधीक्षक ने चालक व गार्ड से कोच के बारे में जानकारी ली। लेकिन चालक भी कोच में कंपन होने के कारणों की जानकारी नहीं दे सका। इस पर अधीक्षक ने मामले से अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों से बातचीत के बाद अधीक्षक ने इस कोच के यात्रियों को अन्य डिब्बों में बिठाया। इसके बाद चालक को डेमो देकर ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान हरदोई स्टेशन पर ट्रेन करीब एक घंटे खड़ी रही। जिसके चलते ट्रेन को 2:30 बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक राम रतन सिंह ने बताया कि हरदोई स्टेशन पर गाड़ी परीक्षक नहीं है। बालामऊ व शाहजहांपुर स्टेशनों पर ही गाड़ी परीक्षक है। कोच में कंपन की वजह की जानकारी गाड़ी परीक्षक ही बता सकता है। अधिकारियों से बातचीत के बाद ट्रेन चालक को डेमो देकर शाहजहाुंपर के लिए रवाना किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें