हरदोई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अब नवविवाहिताओं को अपनी पसंद की पायल और बिछिया खरीदने में आसानी होगी। समाज कल्याण विभाग ने योजना की व्यवस्था में बदलाव किया है। अब नकद मिलने वाले 60 हजार रुपये के साथ पायल और बिछिया की खरीदारी के लिए चार हजार रुपये और दिए जाने का प्रावधान किया है। इससे वधू के खाते में अब 64 हजार रुपये भेजे जाएंगे।
योजना में पात्रता की श्रेणी में आने वाले वर-वधू का विवाह समारोह पूर्वक कराया जाता है। योजना में बदलाव किया गया है। वधू को दिए जाने वाले उपहारों में पायल और बिछिया भी शामिल है। पहले विभाग की तरफ से दिए जाने वाले उपहार में पायल और बिछिया भी दी जाती थी लेकिन अब वधू के खाते में रुपये भेजे जाएंगे। इससे वह अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब की पायल व बिछिया की खरीदारी कर सकेंगी।
-
योजना में नवविवाहित जोड़ों को दी जाने वाली उपहार सामग्री की खरीदारी की प्रक्रिया पूरी करा ली गई है। इस बार पायल और बिछिया को उपहार सामग्री से हटा दिया गया है। वहीं अन्य सामग्री की आपूर्ति पर समिति के माध्यम से सत्यापन कराया जाएगा। गुणवत्ता और मानक की जांच की जाएगी। सामग्री में गड़बड़ी पर आपूर्ति कर्ता फर्म की जिम्मेदारी तय की जाएगी। -अविनाश कुमार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी